उत्तराखंड  | महिला की हत्या कर बोरे में बांधकर नदी में फेंका शव, ऐसे खुला मामला

 
 

रुद्रपुर ( उत्तराखंड पोस्ट) उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां रम्पुरा स्थित कल्याणी नदी में बोरे में महिला की लाश मिलने से  हड़कंप मच गया। 

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को कल्याणी नदी के आसपास रहने वाले लोगों को वहां पर कुछ बदबू आई। जिसके बाद उनकी नजर कल्याणी नदी पर पड़े कूड़े के ढेर पर पड़ी। जहां एक बोरे से बाहर महिला का सिर दिखाई दिया। यह देख आसपास रहने वालों में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगोें की मदद से नदी से बोरे में बंद महिला की लाश बाहर निकाली। इस दौरान महिला के हाथ पैर बंधे हुए मिले।पुलिस ने महिला की शव की पहचान का प्रयास किया।शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

यह माना जा रहा है कि किसी ने पहले महिला की हत्या की और फिर बाद में उसके हाथ पैर बांधकर साक्ष्य छिपाने के लिए कल्याणी नदी में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।। पुलिस के मुताबिक मृतका की शिनाख्त के बाद हत्यारोपित तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।