उत्तराखंड | यहां एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से कोहराम, कार सवार ने रौंदा

खटीमा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से कोहराम मच गया। राष्ट्रीय राजमार्ग चकरपुर-बनबसा जंगल के बीच जुरिया नाले के समीप एक कार सवार ने दो स्कूटी सवार तीन महिला समेत चार लोगों को रौंद दिया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

खटीमा (उत्तराखंड पोस्ट) खटीमा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से कोहराम मच गया। राष्ट्रीय राजमार्ग चकरपुर-बनबसा जंगल के बीच जुरिया नाले के समीप एक कार सवार ने दो स्कूटी सवार तीन महिला समेत चार लोगों को रौंद दिया। मृतक एक ही परिवार के हैं। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के अनुसार गोयल कॉलोनी मुडेली निवासी 60 वर्षीय नेम बहादुर चंद पुत्र देव बहादुर चंद अपनी पत्नी 55 वर्षीय धाना देवी उर्फ सरस्वती देवी, 27 वर्षीय वर्षीय बहू नर्मदा चंद एवं भाई की पत्नी 42 वर्षीय कल्पना चंद के साथ दो स्कूटी पर सवार होकर शनिवार की सुबह पड़ोसी देश नेपाल के महेंद्र नगर गए थे। बताते हैं कि उनकी वहां रिश्तेदारी है और बहू का भी मायका है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

दोपहर में जब वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान चकरपुर बनबसा जंगल के बीच जुरिया नाले के समीप कार ने आगे पीछे चल रही उनकी दोनों स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी से छिटक कर दो महिलाएं राजमार्ग किनारे झाड़ी में जा गिरी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">