उत्तराखंड यहां 60 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या,मचा हड़कंप

उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम ध्यानपुर में 60 वर्षीय जगीर सिंह पुत्र गुरुदत्त सिंह निवासी बनगंवा, खटीमा की गोली मारकर हत्या कर दी।
 
 

नानकमत्ता (उत्तराखंड पोस्ट ) उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम ध्यानपुर में 60 वर्षीय जगीर सिंह पुत्र गुरुदत्त सिंह निवासी बनगंवा, खटीमा की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार जगीर सिंह ध्यानपुर में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था। मंगलवार की रात्रि में जगीर सिंह को गोली मार दी। घायल को रात में सीएचसी नानकमत्ता लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल घटना की तहरीर किसी ओर से नहीं दी गयी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।