उत्तराखंड - बेसहारा कुत्ते के बच्चे को घर ले आया था पति,  गुस्से में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

उधमसिंहनगर जिले के बाजपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कुत्ते के बच्चे को लेकर दंपती में विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी फंदे से झूल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
 

बाजपुर (उत्तराखंड पोस्ट) उधमसिंहनगर जिले के बाजपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कुत्ते के बच्चे को लेकर दंपती में विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी फंदे से झूल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

मिली जानकारी के मुताबिक,घटना बन्नाखेड़ा के अंतर्गत आने वाले बल्ली क्षेत्र की है। यहां सूरज सैनी अपनी पत्नी उर्मिला संग रह रहा था।  बुधवार को एक बेसहारा कुत्ते के बच्चे को घर ले आया था। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद नाराज 21 वर्षीय उर्मिला ने घर में फांसी लगा ली।बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने राजस्व प्रशासन की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया है।

वहीं मृतका के मृतका के मायके वालों ने उसके पति पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई ने पति सहित पांच ससुरालियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।