उत्तराखंड | जेठ ने गर्भवती के पेट पर मारी लात, जानिए मामला

काशीपुर(उत्तराखंड पोस्ट) काशीपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है । यहां एक विवाहिता प्रियंका का आरोप है के दहेज के लालच में उसके जेठ ने उसके पेट पर लात मार दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। प्रियंका ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसकी शादी विवाह बेरिया दौलत निवासी अंकित सरना
 

काशीपुर(उत्तराखंड पोस्ट) काशीपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है यहां एक विवाहिता प्रियंका का आरोप है के दहेज के लालच में उसके जेठ ने उसके पेट पर लात मार दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया।

प्रियंका ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसकी शादी विवाह बेरिया दौलत निवासी अंकित सरना से 2013 में हुई थी। उनकी तीन बेटियां हैं। पति और ससुराल वाले तीन बेटियों का ताना देकर उत्पीड़न करने लगे और बार-बार दहेज की डिमांड भी करते हैं। आरोप लगाया कि ससुराली दस लाख रुपये, एक बुलेट की मांग करने लगे।

महिला ने आरोप लगाया कि जेठ के पेट पर लात मारने से उसका गर्भपात हो गया। बाद में ससुराली उसे मायके में छोड़ गए। पंचायत में उत्पीड़न और दहेज नहीं मांगने पर राजीनामा हो गया।इस बीच दहेज नहीं दिया तो सुसराल वालों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर पर पति और राजपाल सरना, सुमित सरना, सोनिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost