उत्तराखंड - रिश्तों को शर्मसार करने का मामला,  पिता ने बनाया अपनी 12 साल की बेटी को हवस का शिकार

 
 

उधमसिंह नगर (उत्तराखंड पोस्ट) उधमसिंह नगर से रिश्तों को  शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पिता ने अपनी ही 12 साल की बेटी को हवस का शिकार बनाया है। आरोपी ने नाबालिग को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने बताया की क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर में बताया कि वह अपने पति के साथ रहती थी। ये उसकी दूसरी शादी थी। उसके पुराने पति से उसकी 12 साल की बेटी है। महिला ने बताया कि उसके दूसरे पति ने उसकी बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया है। विरोध करने पर वो उसे जान से मारने की धमकी देता था।

बेटी के गुमसुम रहने पर उसकी मां ने कारण पूछा तो उसने आपबीति सुनाई। जिसे सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानकारी के अनुसार मामला को लेकर सीओ ओमप्रकाश ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।