उत्तराखंड | पूर्व महिला प्रधान की भतीजे ने कर दी हत्या, जानिए पूरा मामला

ऊधमसिंह नगर(उत्तराखंड पोस्ट) गूलरभोज में खेत में मेढ़ के विवाद में भतीजे ने फावड़े से अपनी चाची पूर्व ग्राम प्रधान पर हमला कर दिया। हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में महिला की गुरुवार को मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार गूलरभोज के गांव चंदायन निवासी भगत सिंह का बड़े भाई भूरा सिंह से खेत की
 

ऊधमसिंह नगर(उत्तराखंड पोस्ट) गूलरभोज में खेत में मेढ़ के विवाद में भतीजे ने फावड़े से अपनी चाची पूर्व ग्राम प्रधान पर हमला कर दिया। हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में महिला की गुरुवार को मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार गूलरभोज के गांव चंदायन निवासी भगत सिंह का बड़े भाई भूरा सिंह से खेत की मेढ़ को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार शाम को भगत सिंह खेत पर धान लगा रहा था।तभी दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया।

आरोप है कि इस दौरान भूरा सिंह का बेटा मदन सिंह फावड़ा ले आया और मौके पर मौजूद अपनी चाची पूर्व ग्राम प्रधान संतो देवी के सिर पर वार कर दिय और फिर वहां से फरार हो गया। संतो देवी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई।

परिजन महिला को तुरंत सीएचसी ले गए। वहां से संतो देवी को जिला अस्पताल रुद्रपुर और फिर वहां से भी हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में गुरुवार दोपहर में संतो देवी ने दम तोड़ दिया।

चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला की मौत की सूचना के बाद मुख्य आरोपी मदन की गिरफ्तारी को लेकर उसके घर पर दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला। उसके पिता भूरा सिंह और भाई त्रिलोक सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।  बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPostTwitter– https://twitter.com/uttarakhandpost

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand