उत्तराखंड | बाइक सवार ने ड्यूटी पर जा रहे सिडकुल कर्मी को मारी टक्कर, मौत
रुद्रपुर (उत्तराखंड पोस्ट) एक सिडकुल कर्मी को ड्यूटी जाते समय अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों द्वारा घायल श्रमिक को जिला अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय पवन शुक्ला रुद्रपुर ट्रांजिट कैम्प में रहकर सिडकुल की ओरंगाबाद प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करता था। शुक्रवार सुबह पवन ड्यूटी के लिए कंपनी जा रहा था।
ग्रीन प्लाई फैक्ट्री के पास पीछे से आ रही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस के अधिकारियों ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
Youtube.Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost
Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/