उत्तराखंड- रात में सो रहे बच्चे को सांप ने डसा, मौत,परिवार में कोहराम

उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज से दुखद घटना  की खबर सामने आई है। यहां रात को फर्श पर सो रहे बच्चे को सांप ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
 
 

सितारगंज (उत्तराखंड पोस्ट) उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज से दुखद घटना  की खबर सामने आई है। यहां रात को फर्श पर सो रहे बच्चे को सांप ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार, सितारगंज निवासी हरेंद्र परिवार के साथ सोमवार रात जमीन पर सोया था। उसके साथ 13 साल का बेटा पारित भी सोया था। रात करीब डेढ़ बजे पारित के पैर में सांप ने डस लिया। बच्चे की चीख सुन स्वजनों ने सांप को कमरे से जाते देखा।

 

परिजन बच्चे को अस्पताल के बजाय झाड़ फूक करने वाले के पास ले गए । मंगलवार सुबह पारित की तबियत फिर बिगड़ गई। जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने डाॅ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।