उत्तराखंड | ड्यूटी से आये सिडकुलकर्मी ने उठा लिया आत्मघाती कदम, घर में कोहराम

ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। सूचना पर पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 
 

रुद्रपुर (उत्तराखंड पोस्ट) ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। सूचना पर पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के ग्राम दियारी निवासी 40 वर्षीय नरेंद्र सिंह कैड़ा पुत्र भोपाल सिंह सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। वह आवास विकास में किराए के घर में अकेले रहता था। उसकी पत्नी मंजू, पुत्री भूमिका और पुत्र गौरव गांव में ही रहते थे।

जानकारी मिली है कि शुक्रवार को उसकी रात की डयूटी थी। डयूटी करने के बाद शनिवार सुबह वह अपने कमरे में पहुंचा। पुलिस के अनुसार दोपहर में बुलेट सवार कंपनी की ड्रेस पहने दो लोग उसके कमरे में गए। इसके बाद वह तत्काल वापस चले गए। यह देख मकान स्वामी को शक हुआ तो वह नरेंद्र के कमरे में गई। जब मकान स्वामी ने दरवाजे से झांककर देखा वह लटका हुआ मिला।

इसके बाद शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। रात 9 बजे पुलिस के कंट्रोल रूम में नरेंद्र के आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप पुलिस मौके पर पहुची।

पुलिस ने दरवाजा तोडक़र शव कब्जे में लिया। इसके बाद घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। घटना के बाद युवक के घर में कोहराम मच हुआ है।आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।