उत्तराखंड | क्वारंटाइन सेंटर में महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया अभद्रता का आरोप, निलंबित

किच्छा(उत्तराखंड पोस्ट) ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है ।यहां एक क्वारंटाइन सेंटर में एक महिला ने एक सिपाही पर छेड़खानी और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार किच्छा में थाना पुलभट्टा स्थित सूरजमल कॉलेज में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है।प्रवासियों को यही
 

किच्छा(उत्तराखंड पोस्ट) ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है ।यहां  एक क्वारंटाइन सेंटर में एक महिला ने एक सिपाही पर छेड़खानी और अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार किच्छा में थाना पुलभट्टा स्थित सूरजमल कॉलेज में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है।प्रवासियों को यही क्वारंटाइन किया जा रहा है । महिला भी यही भर्ती थी।बताया जा रहा है रविवार दोपहर को दूसरे कमरे में क्वारंटाइन करने के बहाने पुलिसकर्मी महिला को अपने साथ ले जाने लगा। महिला से अभद्रता करने लगा।  महिला के विरोध करने पे दोनों में हाथापाई शुरू हो गई।

DEMO PIC

 

महिला ने पुलिसकर्मी पर रेप की कोशिश करने का आरोप लगाया विरोध करने पर मारपीट करने के साथ ही कपड़े फाड़ने तक का आरोप है।मामले की सूचना पर एसडीएम, सीओ सहित अधिजरी सेंटर पहुंच गए। आरोपित सिपाही का मेडिकल कराया गया। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सिपाही को निलंबित कर दिया गया। आरोपी को  हिरासत में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand