उत्तराखंड- ट्रैक्टर-ट्राॅली ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति की हालत गंभीर

 
 

उधम सिंह नगर (उत्तराखंड पोस्ट)  उधम सिंह नगर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पराली भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर एक स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। 

मिली जानकारी के मुताबिक बांसखेड़ी गांव निवासी धर्म सिंह सरना (55) शुक्रवार शाम पत्नी निर्मला देवी (53) के साथ स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गई। जिसमें निर्मला देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल धर्मपाल सिंह को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इसके साथ ही ट्रैक्टर-ट्राॅली को थाने के सामने सड़क पर खड़ा कर दिया।  जिसमें गुस्साए अज्ञात लोगों द्वारा आग लगा दी गई

 

आग लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को ट्राॅली से अलग कर दिया। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है । आरोपियों पर कार्रवाई अमल में लाई जायेगी