उत्तराखंड | पटाखा जलाते समय उसे गिलास से ढक दिया, धमाके के बाद उड़े परखच्चे, मौत

ऊधमसिंहनगर (उत्तराखंड पोस्ट) ऊधमसिंह नगर के गदरपुर में पटाखे जलाते समय एक युवक की मौत हो गई। दिवाली से पहले घर की खुशियां मातम में बदल गई। जानकारी के मुताबिक गदरपुर के सरदारनगर में रहने वाला अरविंद (19) पुत्र श्यामलाल घर के बाहर पटाखे जला रहा था। पटाखे को जलाने के दौरान उसने उसे गिलास
 

ऊधमसिंहनगर (उत्तराखंड पोस्ट) ऊधमसिंह नगर के गदरपुर में पटाखे जलाते समय एक युवक की मौत हो गई। दिवाली से पहले घर की खुशियां मातम में बदल गई।

जानकारी के मुताबिक गदरपुर के सरदारनगर  में रहने वाला अरविंद (19) पुत्र श्यामलाल घर के बाहर पटाखे जला रहा था। पटाखे को जलाने के दौरान उसने उसे गिलास से ढक दिया था।

धमाके के साथ गिलास के परखचे उड़ गए और गिलास के टुकड़े पास खड़े अरविंद के शरीर में जा घुसे। इससे  वह घायल हो गया।अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost