उत्तराखंड -  टैंट फाड़कर गुलदार ने किया सात साल के मासूम पर हमला, हालत नाजुक

 
 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) पौड़ी जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। सतपुली मल्ली में रविवार की देर रात करीब 11:30 बजे गुलदार ने एक टेंट के अंदर सो रहे सात साल के बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 घायल बच्चे की पहचान सूरज सिंह (7 वर्ष), पुत्र तिलक सिंह, निवासी नेपाल के रूप में हुई है।  गुलदार बच्चे को खींचने की कोशिश कर रहा था। गुलदार के हमले में बच्चे के हाथ पर गंभीर चोट आई है।  

 

आनन-फानन में घायल सूरज को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।  क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है । घटना के बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए हुए हैं। साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए गश्त जारी है।