उत्तराखंड- यहां दोस्तों के साथ घूमने आए युवक की नहाने के दौरान नदी में डूबने से मौत

पौड़ी गढ़वाल जिले से दुखद घटना की खबर सामने आई है। यहां दोस्तों के साथ घूमने आए एक युवक नहाने के दौरान गंगा नदी में डूब गया।
 
 

पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड पोस्ट) पौड़ी गढ़वाल जिले से दुखद घटना की खबर सामने आई है। यहां दोस्तों के साथ घूमने आए एक युवक नहाने के दौरान गंगा नदी में डूब गया।

 

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम सिंगटाली में चार दोस्त गमरी थाना त्यूनी निवासी निशान सिंह रावत पुत्र होशियार सिंह रावत, ग्राम मरोड़ थाना कैंपटी निवासी शुभम नौटियाल पुत्र सुंदरलाल नौटियाल, विकासनगर निवासी अमन सिंह तोमर और आराकोट त्यूनी निवासी यश रावत पुत्र गोविंद सिंह रावत घूमने के लिए आए थे।

 

 

सिंगटाली के समीप चारों दोस्त नहाने के लिए गंगा में उतर गए। जिसमें निशान सिंह रावत उम्र 24 वर्ष नहाते समय गंगा में डूब गया।  सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाकर घंटों मसक्कत करने के बाद युवक का शव बरामद कर पुलिस के सुपुर्द किया। इधर घटना से मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।