उत्तराखंड- चारा पत्ती लेने जंगल गई महिला को हाथी ने सूंड से उठा कर पटका, अस्पताल में भर्ती

 

कोटद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) पौड़ी जिले के कोटद्वार में एक हाथी ने महिला पर हमला कर पटक दिया। जिसके बाद आनन- फानन में महिला के परिजनों ने महिला को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, सनेह कोटड़ीढांग निवासी महिला सुलोचना देवी(55) पत्नी स्व. पुष्कर सिंह मंगलवार सुबह जंगल में चारा पत्ती लेने गई थी। तभी अचानक झाड़ी से निकलकर हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। महिला के साथ जंगल में गई अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर हाथी भाग गया।

 

 

साथी महिलाओं ने तुरंत हादसे की सूचना वन विभाग और परिजनों को दी। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। रेंजर डीएन ध्यानी ने बताया कि हाथी के हमले में महिला घायल हुई है। महिला का इलाज चल रहा है।