उत्तराखंड - सगाई के बाद लाखों के जेवर और नकदी लेकर दुल्हन परिवार के साथ फरार

 
 

रुद्रपुर (उत्तराखंड पोस्ट) उधम सिंह नगर जिले के रूद्रपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां आलीशान होटल में सगाई और गोद भराई की रस्म निभाने के बाद रातों-रात दुल्हन और उसका परिवार जेवर और नकदी लेकर गायब हो गया।

 

 मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी एक महिला ने पहली शादी की बात को छिपाते हुए सगाई कर ली। लेकिन सगाई और गोद भराई की रस्म होने के बाद दूल्हे वालों को इस बात की भनक लग गई। जब बात का खुलासा होने लगा तो दुल्हन और उसके परिवार वाले रातों-रात फरार हो गए।

 

बताया जा रहा है कि लड़की और उसके परिवार के होटल में ना मिलने के बाद जब लड़के वालों ने खोजबीन की तो पता चली कि लड़की पहले से ही शादीशुदा है और उसका अपने पति से तलाक भी नहीं हुआ है। लड़के वालों ने जब लड़की से फोन पर दिया गया सामान व जेवरात मांगे तो दहेज मांगा तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां मिलने लगी।

बताया जा रहा है कि लड़के के पिता पूर्व जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम हैं। पुलिस ने उनके द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर पर पुलिस ने महिला उसकी बहन , भाई, मां, पिता , मामा व ताऊ के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।।