2025 तक हर घर तक पानी, सड़क, बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराएंगे: त्रिवेंद्र

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) मुजफ्फरनगर कांड की बरसी पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों का जैसे नए उत्तराखण्ड राज्य का सपना था उसी के अनुरूप राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर है। जब राज्य निर्माण की रजत जयंती होगी तब तक उत्तराखण्ड विकास के पथ पर काफी आगे बढ़ जायेगा। रावत
 
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) मुजफ्फरनगर कांड की बरसी पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों का जैसे नए उत्तराखण्ड राज्य का सपना था उसी के अनुरूप राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर है। जब राज्य निर्माण की रजत जयंती होगी तब तक उत्तराखण्ड विकास के पथ पर काफी आगे बढ़ जायेगा।
रावत ने कहा कि 2025 तक हर घर तक पानी, सड़क, बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। पिछले डेढ़ सालों में राज्य के तीव्र विकास के लिये तेजी से प्रयास किये गये। पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षकों, डाॅक्टरों की नियुक्ति की गई। डिग्री काॅलेजों में वर्तमान में 93 प्रतिशत शिक्षक उपलब्ध है, शीघ्र ही शत प्रतिशत शिक्षक उपलब्ध कराये जा रहे हैं। प्रदेश में 25  I.T.I. को अपग्रेड किया जा रहा है। जिनमें अधिक से अधिक ट्रेड हों, ताकि हमें हुनरमंद बच्चे मिल सकें।
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड पर्वतीय प्रदेश है। आगामी 07 व 08 अक्टूबर को देहरादून में इन्वेस्टर्स समिट-डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अभी तक 1700 से बडे उद्योगपति रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। राज्य को अभी तक 77 हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट के प्रस्ताव मिल चुके हैं। उत्तराखण्ड सबसे सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराने वाला राज्य है। सभी प्रदेशवासियों  को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिये अटल उत्तराखण्ड आयुष्मान योजना के तहत सभी 22.5 लाख परिवारों को कवर किया जायेगा। राज्य की सभी न्याय पंचायतों को ग्रोथ सेन्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिनके माध्यम से स्थानीय व आॅर्गेनिक उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है।