उत्तराखंड | विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष के लोग फरार

कलियर (उत्तराखंड पोस्ट) कलियर के रहमतपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पति समेत ससुराल पक्ष के सभी लोग घर से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक कलियर निवासी शेरअली की पुत्री तय्यबा (22 वर्ष) का निकाह करीब दो साल पहले रहमतपुर गांव निवासी तौफिक से हुआ
 

कलियर (उत्तराखंड पोस्ट) कलियर के रहमतपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पति समेत ससुराल पक्ष के सभी लोग घर से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक कलियर निवासी शेरअली की पुत्री तय्यबा (22 वर्ष) का निकाह करीब दो साल पहले रहमतपुर गांव निवासी तौफिक से हुआ था। बुधवार की सुबह तय्यबा के ससुराल वालों ने उसके मायके वालों को उसकी मौत की सूचना दी।

परिजनों के वहां पहुंचने तक तक पति समेत ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो चुके थे। महिला के गले में रस्सी के निशान मिले हैं।

घटना की सूचना पर कलियर पुलिस पहुंची। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost