उत्तराखंड में बड़ा हादसा- मतदान के लिए गांव आ रहे लोगों का वाहन सड़क पर पलटा, पूर्व प्रधान की मौत, कई घायल
Jul 26, 2025, 11:21 IST
चमोली ( उत्तराखंड पोस्ट ) बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मतदान के लिए पेरी गांव आ रहे लोगों का वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में पेरी गांव के पूर्व प्रधान की मौत हो गई। जबकि नौ लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार वाहन सवार सभी लोग नंदानगर के पेरी गांव के रहने वाले हैं । ये बदरीनाथ में काम करते हैं। बताया गया कि 28 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए ये लोग बदरीनाथ धाम से गांव लौट रहे थे। इस दौरान पीपलकोटी के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
वाहन में चालक सहित 10 लोग सवार थे।। हादसे में पेरी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान बलवंत सिंह पुत्र केदार सिंह, उम्र 52 साल की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य लोगों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल गोपेश्वर ले जाया गया है। बताया गया कि वाहन में चालक सहित 10 लोग सवार थे।