उत्तराखंड-  व्यक्ति पर झपटा गुलदार, गंभीर रुप से घायल

 
 

देवप्रयाग.(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में गुलदार का आंतक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला देवप्रयाग का है । यहां रविवार तड़के एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यक्ति को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक कुलसारी के शेर सिंह अपनी पत्नी के साथ देवप्रयाग जा रहे थे। इसी दौरान बागी हॉस्पिटल मोड़ पर गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। गुलदार के हमला करते ही शेर सिंह की पत्नी शोरल मचाने लगी। पत्नी के शोर मचाने के कारण गुलदार वहां से भाग गया। बताया गया है कि हमले में शेर सिंह के पैर पर गहरे घाव लगे हैं।