उत्तराखंड में शर्मनाक घटना - यहां शिक्षक ने घर में घुसकर नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से एक शर्मनाक घटना की खबर सामने आई है। यहां एक कंप्यूटर टीचर ने नाबालिग छात्रा के घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है,  पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर विभिन्न धारा में मुकदमा पंजीकृत कर दिया है।

 
 

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से एक शर्मनाक घटना की खबर सामने आई है। यहां एक कंप्यूटर टीचर ने नाबालिग छात्रा के घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है,  पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर विभिन्न धारा में मुकदमा पंजीकृत कर दिया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार जाजरदेवल निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस थाने में तहरीर दी कि एक अंजान व्यक्ति ने घर में घुसकर उनकी वातिन के साथ दुष्कर्म किया है। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त की रात घर में सो रहे थे। उनकी 15 वर्षीय नातिन भी अपने कमरे में सो रही थी। तथी आधी रात कोई उसके करे में घुस गया। जब घर में आवाज हुई तो सभी जाग गए। उन्होंने किसी को घर से भागते हुए देखा।

जब छात्रा से इस बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि वो उसका कंप्यूटर टीचर है।छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी आए दिन उसके साथ कम्प्यूटर कक्ष में छेड़खानी करता था। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी और बदनाम करने की धमकी देता था। इसके साथ ही उस पर व्हाट्सएप पर व्यक्तिगत फोटो भेजने का दबाव भी बनाता था।पुलिस ने पीड़िता के नाना की तहरीर पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।