उत्तराखंड-  खेत में काम कर रहे युवक पर बाघ ने किया हमला, मौत के बाद गांव में दहशत

नैनीताल जिले के भद्ययूनी क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खेत में काम कर रहे एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया।

 

नैनीताल( उत्तराखंड पोस्ट)  नैनीताल जिले के भद्ययूनी क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खेत में काम कर रहे एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया।

 

 

इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कमल बिष्ट (30) पुत्र इंद्र सिंह बिष्ट के रूप में हुई है।

 

 

 

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पिछले कुछ समय से बाघ की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना गहरी होती जा रही है।

 

सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और हमलावर बाघ को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक बाघ को पकड़ा नहीं जाता, तब तक खेतों और जंगल के आसपास काम करना खतरे से खाली नहीं है।

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के चलते स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने वन विभाग से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।