उत्तराखंड- तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर, एक माह पहले ही हुई थी शादी
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) रुड़की के झबरेड़ा में भीषण हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार डीसीएम वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हुई है। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है।
जानकारी के अनुसार, जयकिशन (29) निवासी बेहड़की सैदाबाद अपनी पत्नी के साथ बुलेट से झबरेड़ा की ओर जा रहा था। इस दौरान साबतवाली स्थित गेट के पास तेज गति से जा रहे छोटे डीसीएम वाहन ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौका पाकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
घायलों की सूचना किसी राहगीर ने झबरेड़ा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया। जहां पर चिकित्सको ने जयकिशन को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी पत्नी को करौंदी आरोग्यम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि एक माह पहले ही उनकी शादी हुई थी। हादसे की खबर सुनते से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस आरोपी चालक को खोजने का प्रयास कर रही है।