उत्तराखंड - टिहरी झील में डूबी महिला, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

टिहरी में मंगवार देर रात घर से लापता हुई महिला शव एसडीआरएफ ने टिहरी झील से बरामद किया है।
 

टिहरी (उत्तराखंड पोस्ट) टिहरी में मंगवार देर रात घर से लापता हुई महिला शव एसडीआरएफ ने टिहरी झील से बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, महिला का नाम विजयलक्ष्मी(38) बताया जा रहा है। महिला ग्राम- कंगसाली, लम्बगांव, की रहने वाली थी। वह देर रात घर से लापता  हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद बुधवार को महिला की तलाश शुरू कर दी गई।

खोजबीन के दौरान महिला की चप्पल व फोन झील के किनारे मिला था। जिसके बाद पुलिस ने झील में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद टीम ने टिहरी झील से महिला का शव 40 फीट की गहराई से बरामद किया है।