उत्तराखंड- यहां लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती ने उठाया खौफनााक कदम, जानिए पूरा मामला

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही अल्मोड़ा निवासी एक युवती ने आत्महत्या कर ली।  घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया।
 

रुद्रपुर (उत्तराखंड पोस्ट) उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही अल्मोड़ा निवासी एक युवती ने आत्महत्या कर ली।  घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा निवासी 21 वर्षीय कविता नगरकोटी उर्फ काजल रुद्रपुर में सिडकुल की एक कंपनी में काम करती थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग हुआ और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

बताया गया है कि शुक्रवार की शाम को किसी बात को लेकर मनोज का काजल से इंस्टाग्राम में एक युवक के मैसेज को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद मनोज घर से बाहर की ओर निकल गया।

थोडी देर बाद जब मनोज वापस आया तो दरवाजे का लॉक अंदर से लगा हुआ था। इस पर मनोज ने मकान स्वामी को मामले की जानकारी दी और बाद में उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फंदे पर लटकी थी। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वही सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमे उसने सॉरी कहा है। चौकी प्रभारी नीमा बोहरा ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।