उत्तरकाशी में 12 मीटर की बाधा बाकी, तेजी से हो रही है ड्रिलिंग, जल्द बाहर आएंगे मजदूर

आपको बता दें कि 45 मीटर तक ड्रिलींग हो चुकी है और करीब 12 मीटर ड्रिलिंग बाकी है, इसके पूरा होते ही सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में जारी रेस्क्यू ऑपरेशन पर कहा कि यहां पर तेजी से कार्य किया जा रहा है, इस सम्बन्ध में निरंतर अधिकारियों से संपर्क में हूं।

धामी ने कहा कि ऑगर मशीन से पुनः कार्य आरंभ करते हुए कुल 45 मीटर तक ड्रिलिंग पूरी कर ली गई है। केंद्र सरकार द्वारा प्राप्त उपकरणों के माध्यम से ऊर्ध्वाधर और क्षैतिज दोनों ड्रिलिंग विकल्पों पर कार्य किया जा रहा है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

धामी ने कहा कि NDRF एवं SDRF की सहायता से अंदर फंसे श्रमिकों के साथ ऑडियो कम्युनिकेशन सेटअप तैयार कर लिया गया है, इसके उपरांत एक-एक कर के सभी की चिकित्सकों से बात करवाई जा रही है। श्रमिकों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मनोचिकित्सक से भी उनकी बात करवाई जा रही है। श्रमिक बंधुओं की कुशलता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आपको बता दें कि 45 मीटर तक ड्रिलींग हो चुकी है और करीब 12 मीटर ड्रिलिंग बाकी है, इसके पूरा होते ही सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी।

बचाव अभियान को लेकर अगले करीब दस घंटे अहम हैं। टनल से जैसे-जैसे मजदूरों के बाहर आने की उम्मीद बढ़ रही है, वैसे ही उनके प्राथमिक उपचार की भी तैयारी तेज हो गई है। यहां अस्थायी अस्पताल बनाया गया है, जिसमें आठ बेड लगाए गए हैं। यहां से करीब चार किलोमीटर दूर हेलिपैड बना है, जहां से श्रमिकों को एयरलिफ्ट करके एम्स ले जाया जा सकता है। उत्तरकाशी जिला अस्पताल में भी 45 बेड अलग से रिजर्व कर दिए गए हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">