गुब्बारों के साथ पाकिस्तानी झंडे उड़कर पहुंचे उत्तरकाशी, मचा हडकंप

उत्तराखंड के उत्तरकाशी से सनसनीखेज खबर मिली है। शुक्रवार को चिन्यालीसौड़ के तुल्याड़ा गांव के जंगलों में करीब 200 से 250 गुब्बारे मिले। जिन पर पाकिस्तान के कुछ झंडे लगे हुए थे। पाकिस्तानी झंडे दिखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी। एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि गुब्बारों पर एक-दो पाकिस्तानी झंडे लगे हुए हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
उत्तरकाशी (उत्तराखंड पोस्ट)

स्थानीय खुफिया एजेंसी का कहना है कि ये गुब्बारे पाकिस्तान से ही उड़कर आए हैं। मामले की जांच की जा रही है। बताया कि प्रथम दृष्टया गुब्बारे पाकिस्तान से ही आने की बात सामने आई है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी ही इसके बारे में ज्यादा कुछ बता सकती हैं। इधर, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने बताया कि स्थानीय खुफिया एजेंसी से इसकी सूचना मिली है। मामले की जांच करवाई जा रही है।