UPDATE- उत्तराखंड में बहुत बड़ा हादसा, हिमस्खलन की चपेट में आने से कई लापता, 4 शव बरामद

उत्तराखंड से बुरी खबर है। उत्तरकाशी जिले में डोकरानी बामक ग्लेशियर में हिमस्खलन से बड़ा हादसा हुआ है। एवलांच की चपेट में आने से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान(निम) के 34 प्रशिक्षु और सात पर्वतारोहण प्रशिक्षक वहां फंसे थे, इनमें से 4 के शाव बरामद हो गए हैं।

breaking news

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बुरी खबर है। उत्तरकाशी जिले में डोकरानी बामक ग्लेशियर में हिमस्खलन से बड़ा हादसा हुआ है। एवलांच की चपेट में आने से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान(निम) के 34 प्रशिक्षु और सात पर्वतारोहण प्रशिक्षक वहां फंसे थे, इनमें से 4 लोगों की मौत हो गई है। 4 शवों को वहां से बरामद कर लिया गया है, वहीं मौसम खराब होने की वजह से बचाव अभियान को भी रोकना पड़ा है।

नोट- इससे पहले खबर मिल रही थी कि 9 शव बरामद हो गए हैं, लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि अभी तक सिर्फ 4 शव बरामद हुए हैं।

डीएम अभिषेक रूहेला ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से अभी रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है। मौसम ठीक होने पर दोबारा रेस्क्यू शुरू किया जाएगा। डीआईजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि एयरफोर्स से शासन ने संपर्क किया है। तीन हेलीकॉप्टर पूरे क्षेत्र की रेकी करेंगे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

आपको बता दें कि नेहरु पर्वतारोहण संस्थान निम का डोकरानी बामक ग्लेश्यिर में द्रोपदी डांडा-2 पहाड़ी पर बीते 22 सितंबर से  बेसिक/एडवांस का प्रशिक्षण चल रहा था। जिसमें बेसिक प्रशिक्षण 97 प्रशिक्षार्थी, 24 प्रशिक्षक व निम के एक अधिकारी समेत कुल 122 लोग शामिल थे। जबकि एडवांस कोर्स में 44 प्रशिक्षणार्थी व नौ प्रशिक्षक समेत कुल 53 लोग शमिल थे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">