उत्तरकाशी के लिए CM धामी ने खोला खजाना, 100 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं की दी सौगात

रोड शो के बाद मुख्यमंत्री धामी उत्तरकाशी में दीदी भुली महोत्सव का शुभारंभ किया। साथ ही उत्तरकाशी जिले के लिए 57 करोड़ 38 लाख रुपये लागत की योजनाओं का शिलान्यास व 45 करोड़ 37 लाख रूपये लागत की योजनाओं का लोकार्पण किया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

उत्तरकाशी उत्तराखंड पोस्ट) सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी पहुंचे। जहां उन्होंने रोड शो किया। सीएम के रोड शो में उत्तरकाशी नगर में जन सैलाब जुटा। बड़ी संख्या में लोग यहां सीएम के स्वागत के लिए बस अड्डे पर पहुंचे। सीएम ने रोड शो के दौरान स्वागत के लिए खड़े लोगों पर फूलों की वर्षा की गई। महिलाओं ने स्वागत कलशयात्रा निकाली।

रोड शो के बाद मुख्यमंत्री धामी उत्तरकाशी में दीदी भुली महोत्सव का शुभारंभ किया। साथ ही उत्तरकाशी जिले के लिए 57 करोड़ 38 लाख रुपये लागत की योजनाओं का शिलान्यास व 45 करोड़ 37 लाख रूपये लागत की योजनाओं का लोकार्पण किया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा- इस कार्यक्रम में आपके द्वारा मुझे जो सम्मान दिया गया उसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूं। उत्तरकाशी की पुण्य भूमि को जहाँ भगवान विश्वनाथ का आशीर्वाद प्राप्त है, वहीं इस महान भूमि में गंगोत्री व यमुनोत्री जैसे पवित्र धाम स्थित है।

आज उत्तरकाशी जिले के लिए 57 करोड़ 38 लाख रुपये लागत की योजनाओं का शिलान्यास व 45 करोड़ 37 लाख रूपये लागत की योजनाओं का लोकार्पण किया गया है जो उत्तरकाशी जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मुख्यमंत्री धामी ने कहा- यह बड़ा हर्ष का विषय है कि उत्तरकाशी की हमारी मातृशक्ति स्वरोजगार के क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रही हैं। थत्यूड़ जैसा ग्रोथ सेंटर महिला सशक्तिकरण का आदर्श उदाहरण है।

इस सेंटर से जुड़कर क्षेत्र की कई महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन चुकी हैं। पशुपालन के क्षेत्र में तो उत्तरकाशी जिला अग्रणी जिलों में से एक है, जहां दुग्ध उत्पादन में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। नेशनल वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट अवार्ड में देशभर के जिलों के बीच कृषि श्रेणी में उत्तरकाशी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मुख्यमंत्री धामी ने कहा- आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हमारी मातृ शक्ति 'आत्मनिर्भर भारत' के मंत्र को धरातल पर उतारने का कार्य भी कर रही हैं। हम उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण में हमारी मातृ शक्ति द्वारा किए गए संघर्ष को कभी नहीं भूल सकते। मुझे प्रसन्नता है कि आज प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति हमारे 'विकल्प रहित संकल्प' की पूर्ति हेतु अपना सहयोग देने के लिए तत्पर है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रत्येक प्रदेशवासियों का सहयोग और समर्थन निरंतर मिलता रहेगा।