शुरु हुई चारधाम यात्रा, शुभ मुहूर्त में खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के चारों धामों में से विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री औऱ यमुनोत्री धाम के कपाट मंगलवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया। मंगलवार को अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम में विधिवत हवन, पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक
 

उत्तरकाशी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के चारों धामों में से विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री औऱ यमुनोत्री धाम के कपाट मंगलवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया।

मंगलवार को अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम में विधिवत हवन, पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक रीति-रिवाजों साथ गंगोत्री के कपाट दोपहर 11.30 बजे खोले गए।

वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भी दोपहर 1.15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए  कपाट खुलने के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगोत्री में गंगा के जयकारे लगाए। साथ ही गंगा स्नान किया तथा गंगोत्री के दर्शन किए।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करेंhttp://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

मारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/