उत्तरकाशी में पुलिस का सख्त पहरा, निकाला फ्लैग मार्च, महापंचायत की अनुमति नहीं

पुरोला में एडीएम तीरथ सिंह पाल ने बताया कि हम शांति बहाल करने के लिए फ्लैग मार्च निकाल रहे हैं। हमसे कल महापंचायत आयोजित करने की अनुमति मांगी गई थी लेकिन हमने किसी को अनुमति नहीं दी है। 19 जून तक शहर में धारा 144 लागू रहेगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

उत्तरकाशी/ देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तरकाशी के पुरोला में शांति बहाल करने के लिए पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है। उत्तरकाशी ज़िला प्रशासन ने कथित 'लव जिहाद' मामलों को लेकर 15 जून को पुरोला में प्रस्तावित महापंचायत की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

पुरोला में एडीएम तीरथ सिंह पाल ने बताया कि हम शांति बहाल करने के लिए फ्लैग मार्च निकाल रहे हैं। हमसे कल महापंचायत आयोजित करने की अनुमति मांगी गई थी लेकिन हमने किसी को अनुमति नहीं दी है। 19 जून तक शहर में धारा 144 लागू रहेगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

प्रशासन ने महापंचायत की अनुमति देने से इंकार कर दिया है लेकिन महापंचायत करवाने को लेकर हिंदू संगठन पूरी तरह से अड़े हुए हैं। ऐसे में प्रस्तावित महापंचायत को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सख्त और सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की है। उत्तरकाशी और देहरादून से पुरोला की ओर जाने वाले वाहनों की तलाशी और वाहनों में बैठे सवारियों का विवरण भी लिया जा रहा है।

पुलिस इस बात की भी तहकीकात कर रही है कि यह कहीं कोई हिंदू संगठन से जुड़ा कार्यकर्ता महापंचायत में शामिल होने के लिए तो नहीं जा रहे। बजरंग दल के प्रदेश संयोजक अनुज वालिया सहित अन्य हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को महापंचायत में जाने से रोकने की तैयारी है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कोई भी कानून हाथ में न लें- मुख्यमंत्री धामी

वहीं उत्तरकाशी जिले के पुरोला में नाबालिग को भगाने के मामले में महापंचायत के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हमने लोगों से कहा है कि आप शांति व्यवस्था बनाए रखे। कोई भी कानून को अपने हाथों में ना ले।

मुख्यमंत्री धामी ने कहाकि अभी तक जितनी भी घटनाएं हुई हैं, प्रशासन ने उसपर सही तरह से काम किया है। अभी तक मारपीट या लूटपाट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ कानून काम करेगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">