उत्तराखंड | पहाड़ी रास्ते में अचानक फेल हो गए बोलेरो के ब्रेक, चालक ने लगाया दिमाग और बचा ली सबकी जान

जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में सवार लोगों को सकुशल बाहर निकाला। वाहन में चालक सहित पांच लोग सवार थे। किसी को भी कोई चोट नहीं आई है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

उत्तरकाशी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। गंगोत्री हाईवे पर एक बोलेरो वाहन चालक की सूझबूझ से चार यात्रियों की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार अचानक से बोलेरो वाहन के ब्रेकफेल हो गए। ब्रेक फेल होने पर वाहन चालक ने वाहन को रोकने के लिए उसे पहाड़ से टकरा दिया। हालांकि इस टक्कर से वाहन पलट गया लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। अच्छी बात ये रही कि वाहन के पलटने से हादसे में किसी को चोट नहीं

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम करीब सवा चार बजे उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड़ जा रहे एक बोलेरो वाहन के धरासू बैंड भूस्खलन क्षेत्र के पास अचानक ब्रेक फेल हो गए। जिस पर वाहन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को पहाड़ से टकरा दिया।