उत्तराखंड में बड़ा हादसा- खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 35 लोग थे सवार, 6 के शव बरामद

जानकारी के अनुसार, बस में कुल 35 लोग सवार थे। जिनमें से 27 घायलों को रेस्क्यू किया जा चुका है। एक व्यक्ति लापता है और एक बस में फंसा है। वहीं, अब तक छह शवों को निकाला जा चुका है। घायलों को आपातकालीन 108 सेवा व एंबुलेंसों के जरिए अस्पताल भेजा रहा है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

उत्तरकाशी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तरकाशी से दुखद खबर मिल रही है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक यात्री बस संख्या UK07PA-8585 जो  गंगोत्री उत्तरकाशी की ओर आ रही थी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, वाहन में करीब 32-33 लोग सवार बताए जा रहे हैं। 27 घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं घटनास्थल से 6 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के अनुसार, बस में कुल 35 लोग सवार थे। जिनमें से 27 घायलों को रेस्क्यू किया जा चुका है। एक व्यक्ति लापता है और एक बस में फंसा है। वहीं, अब तक छह शवों को निकाला जा चुका है। घायलों को आपातकालीन 108 सेवा व एंबुलेंसों के जरिए अस्पताल भेजा रहा है।

बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब सवा चार बजे गुजरात के तीर्थयात्रियों से भरी बस गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। बस गंगनानी के समीप अनियंत्रित हो गई और खाई की तरफ गिर गई।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

गनीमत रही कि बस खाई में गिरते हुए पूर्व में हुए एक ट्रक हादसे के मलबे के ऊपर अटक गई। बस सीधे भागीरथी नदी में गिरती तो हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती थी। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार अब तक बस हादसे में घायल 27 लोगों को खाई से निकाल लिया गया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">