उत्तराखंड | पुरोला महापंचायत पर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा बयान, आगे क्या होगा ?

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अभी तक जितनी भी घटनाएं हुई हैं, प्रशासन ने उसपर सही तरह से काम किया है। अभी तक मारपीट या लूटपाट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ कानून काम करेगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

उत्तरकाशी/ देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तरकाशी जिले के पुरोला में नाबालिग को भगाने के मामले में महापंचायत के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हमने लोगों से कहा है कि आप शांति व्यवस्था बनाए रखे। कोई भी कानून को अपने हाथों में ना ले।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अभी तक जितनी भी घटनाएं हुई हैं, प्रशासन ने उसपर सही तरह से काम किया है। अभी तक मारपीट या लूटपाट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ कानून काम करेगा।

allowfullscreen

वहां पुरोला से नाबालिग लड़की को भगाने के प्रयास और समुदाय विशेष के पलायन के मामले में  उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा, कुछ लोग मामले को सांप्रदायिक रंग देकर 70 साल से उत्तरकाशी में रहे लोगों को निशाना बना रहे हैं।

आयोग की ओर से लिखे पत्र में कहा गया है, उत्तरकाशी से समुदाय विशेष के लोगों ने आयोग को इससे संबंधित प्रार्थना पत्र, फोटो और वीडियो भेजे हैं। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष को भी दुकान व मकान खाली कर उत्तरकाशी से जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। लगभग 45 दुकानों में तोड़ फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। जिसके बाद से समुदाय विशेष के लोग डर व खौफ में हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने कहा दुख के साथ बताना पड़ रहा है, हमारी स्थिति अपने समाज में भी दयनीय है और भाजपा में भी। आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा पुरोला से समुदाय विशेष के लोगों को पलायन करने से रोका जाए। उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। अपराध करने वालों को बख्शा न जाए, लेकिन अपराध की आड़ में निर्देशों के साथ अन्याय न हो। सोशल मीडिया के माध्यम से गलत पोस्ट डालने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">