उत्तराखंड | पुरोला में महापंचायत की अनुमति नहीं, प्रशासन सख्त, फिर भी हो रही तैयारी

वहीं प्रस्तावित महापंचायत को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सख्त और सतर्क नजर आ रहा है । पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की है। उत्तरकाशी और देहरादून से पुरोला की ओर जाने वाले वाहनों की तलाशी और वाहनों में बैठे सवारियों का विवरण भी लिया जा रहा है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

उत्तरकाशी/ देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तरकाशी के पुरोला में महापंचायत को लेकर अब विवाद भी शुरू हो गया है। पुरोला में महापंचायत को लेकर प्रशासन ने किसी भी संगठन को अनुमति नहीं दी है। परंतु, महापंचायत करवाने को लेकर हिंदू संगठन पूरी तरह से अड़े हुए हैं।

वहीं प्रस्तावित महापंचायत को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सख्त और सतर्क नजर आ रहा है । पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की है। उत्तरकाशी और देहरादून से पुरोला की ओर जाने वाले वाहनों की तलाशी और वाहनों में बैठे सवारियों का विवरण भी लिया जा रहा है।

allowfullscreen

पुलिस इस बात की भी तहकीकात कर रही है कि यह कहीं कोई हिंदू संगठन से जुड़ा कार्यकर्ता महापंचायत में शामिल होने के लिए तो नहीं जा रहे। बजरंग दल के प्रदेश संयोजक अनुज वालिया सहित अन्य हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को महापंचायत में जाने से रोकने की तैयारी है।

कोई भी कानून हाथ में न लें- मुख्यमंत्री धामी

वहीं उत्तरकाशी जिले के पुरोला में नाबालिग को भगाने के मामले में महापंचायत के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हमने लोगों से कहा है कि आप शांति व्यवस्था बनाए रखे। कोई भी कानून को अपने हाथों में ना ले।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मुख्यमंत्री धामी ने कहाकि अभी तक जितनी भी घटनाएं हुई हैं, प्रशासन ने उसपर सही तरह से काम किया है। अभी तक मारपीट या लूटपाट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ कानून काम करेगा।