उत्तराखंड  | भारी भूस्खलन होने से दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

उत्तरकाशी (उत्तराखंड पोस्ट) बड़कोट के पास यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य के दौरान पहाड़ी से आए मलबे में दबने से गुरुवार शाम को एक मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बड़कोट के पास कृष्णा खड्ड क्षेत्र में यमुनोत्री हाईवे का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। गुरुवार शाम को यहां पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो
 

उत्तरकाशी (उत्तराखंड पोस्ट) बड़कोट के पास यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य के दौरान पहाड़ी से आए मलबे में  दबने से गुरुवार शाम को एक मजदूर की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, बड़कोट के पास कृष्णा खड्ड क्षेत्र में यमुनोत्री हाईवे का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। गुरुवार शाम को यहां पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया इस दौरान पर भगदड़ मच गई।कई मजदूरों ने तो किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई,जबकि एक मजदूर मलबे में दब गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे मजदूर को बाहर निकाला,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/