उत्तरकाशी | अचानक चट्टान टूटने से बड़ा हादसा, एक की मौत, 5 लोग घायल

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि पांच घायल है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.विक्रम मंडल ने बताया कि गंभीर घायलों में दो लोगों को एयरलिफ्ट कर जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। अन्य मरीजों को भी जरुरत पड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

उत्तरकाशी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे के पास डबरानी में अचानक चट्टान टूटने से एक बड़ा हादसा हो गया है। खबर है कि य़हां अचानक एक चट्टान टूटने से इसके नीचे कुछ लोग दब गए। खबर मिलेते ही राहत एवं बचाव टीमें मौके पर पहुंची।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

उत्तरकाशी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज 31.05.2024 को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास पहाडी में आग लगने के कारण चट्टान गिरने के कारण कुछ लोगों के दबने/चोटिल होने की सूचना प्राप्त हुयी।

शुक्रवार को हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में जुटी। अभी तक एक मृतक और पांच घायलों का रेस्क्यू किया जा चुका है। घायलों को उपचार के लिए हर्षिल भेज दिया गया है। पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिर रहे हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सूचना पर पुलिस, SDRF, NDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में जुटी है, अभी तक 1 मृतक, 5 घायल ( पुरुष, 2 महिला एवं 1 बालिका ) का रेस्क्यू किया जा चुका है, घायलों को उपचार हेतु हर्षिल भेज दिया गया है, पहाडी से अभी भी पत्थर गिर रहे हैं, रेक्स्यू कार्य जारी है।

उत्तरकाशी पुलिस ने बताया कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान डाबरानी के पास यातायात हेतु सुचारू कर दिया गया है । सुचारु व सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु गंगोत्री से उत्तरकाशी आने वाले वाहनों को पहले छोड़ा जा रहा है। क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी, श्री प्रशान्त कुमार के नेतृत्व में पुलिस व अन्य आपदा दल मौके पर हैं।