उत्तराखंड | सगे चाचा ने किया भतीजी से दुष्कर्म, गिरफ्तार

उत्तरकाशी(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तरकाशी से एक सगे चाचा के भतीजी के साथ दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रहने वाली किशोरी का आरोप है कि बीते वर्ष जून में उसके 55 वर्षीय सगे चाचा ने उसके
 

उत्तरकाशी(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तरकाशी से एक सगे चाचा के भतीजी के साथ दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रहने वाली किशोरी का आरोप है कि बीते वर्ष जून में उसके 55 वर्षीय सगे चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही दुष्कर्म की बात अन्य लोगों बताने पर जाने से मारने की धमकी दी।

किशोरी ने उस समय अपनी मां को यह घटना बताई। किशोरी की मां ने जब इस घटना का विरोध जताया तो आरोपित ने कहा कि वह तो उसकी बेटी है।पीड़िता की मां ने लोकलाज के डर से इस घटना की शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसके बाद फिर से आरोपित ने मौका पाकर मार्च 2019 में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

इससे  बाद किशोरी ने अपने परिजनों को ये बात बताई। इस पर परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी। मामले में पोक्सो एक्ट, दुष्कर्म व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost