आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

यमुनोत्री (उत्तराखंड पोस्ट) आज यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल ने बताया कि भैया दूज पर सुबह आठ बजे खरसाली से मां यमुना के भाई शनि महाराज समेश्वर देवता की डोली यमुना जी को विदा कराकर लाने के लिए यमुनोत्री रवाना होगी। दोपहर 12.25
 

यमुनोत्री (उत्तराखंड पोस्ट) आज यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल ने बताया कि भैया दूज पर सुबह आठ बजे खरसाली से मां यमुना के भाई शनि महाराज समेश्वर देवता की डोली यमुना जी को विदा कराकर लाने के लिए यमुनोत्री रवाना होगी।

दोपहर 12.25 बजे अभिजित मुहूर्त में यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर यमुना जी की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली लाई जाएगी। यहां विधि विधान एवं अनुष्ठान के साथ यमुना जी की मूर्ति को यमुना मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost