गंगोत्री और केदारनाथ के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

यमुनोत्री (उत्तराखंड पोस्ट) आज यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए। भैया दूज पर आज सुबह आठ बजे खरसाली से मां यमुना के भाई शनि महाराज समेश्वर देवता की डोली यमुना जी को विदा कराकर लाने के लिए यमुनोत्री रवाना हुई। इसके बाद दोपहर 12.25 बजे अभिजित मुहूर्त में यमुनोत्री मंदिर के
 

यमुनोत्री (उत्तराखंड पोस्ट) आज यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए। भैया दूज पर आज सुबह आठ बजे खरसाली से मां यमुना के भाई शनि महाराज समेश्वर देवता की डोली यमुना जी को विदा कराकर लाने के लिए यमुनोत्री रवाना हुई।

इसके बाद दोपहर 12.25 बजे अभिजित मुहूर्त में यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर यमुना जी की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली लाई गयी। जहां विधि विधान एवं अनुष्ठान के साथ यमुना जी की मूर्ति को यमुना मंदिर में स्थापित किया गया।

 

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost