उत्तराखंड | सावधान रहें, पहाड़ में ओलावृष्टि और मैदान में तेज आंधी की चेतावनी, इन दो जिलों में अलर्ट

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि और मैदानी क्षेत्रों में आंधी चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान पूरे प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में गरज के साथ तेज
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि और मैदानी क्षेत्रों में आंधी चलने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान पूरे प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में गरज के साथ तेज बौछार और कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में आंधी की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक आज मैदानी इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा के आसपास रह सकती है।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost                              

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost