Uttarakhand By Election 2024 Result | मतगणना के 8 राउंड पूरे, भाजपा को बड़ा झटका 

शनिवार को उत्‍तराखंड में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के प्रत्‍याशियों के भाग्‍य का फैसला होगा। 10 जुलाई को मंगलौर और चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा सीट समेत कुल दो सीटों पर उपचुनाव हुआ था। 13 जुलाई यानी आज इन दोनों सीटों के परिणाम आएंगे।
 
BJP

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) शनिवार को उत्‍तराखंड में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के प्रत्‍याशियों के भाग्‍य का फैसला होगा। 10 जुलाई को मंगलौर और चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा सीट समेत कुल दो सीटों पर उपचुनाव हुआ था। 13 जुलाई यानी आज इन दोनों सीटों के परिणाम आएंगे।

बता दें कि मंगलौर सीट पर बसपा विधायक के निधन के बाद से यह सीट खाली चल रही थी। जबकि बदरीनाथ सीट पर लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

8 राउंड पूरे- कांग्रेस अभी भी आगे

मंगलौर

कांग्रेस     काजी मोहम्मद निजामुद्दीन           27717

भाजपा        करतार सिंह भड़ाना                 17117

बसपा           उबैदुर रहमान                      25652

बदरीनाथ

कांग्रेस       लखपत बुटोला             15940

बीजेपी      राजेंद्र भंडारी               12544 

इतने प्रतिशत हुआ था मतदान - मंगलौर सीट पर 68.24 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, बदरीनाथ विधानसभा सीट पर 51.43 प्रतिशत मतदान हुआ है। मंगलौर और चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। क्योंकि इन सीटों पर कांग्रेस, बसपा और बीजेपी तीनों ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं।