69वां गणतंत्र दिवस | भारत ने दुनिया को दिखाया अपना दम

नई दिल्ली [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] देश आज अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर राजपथ पर शानदार परेड निकाली गई। परेड के जरिए भारत ने दुनिया के सामने अपना दम दिखाया। परेड की शुरुआत आसियान देशों के दस्ते के साथ हुई, जिसके बाद युद्धक टैंक, हथियार, सैनिकों और कई अन्य झांकियां परेड
 

नई दिल्ली [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] देश आज अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर राजपथ पर शानदार परेड निकाली गई। परेड के जरिए भारत ने दुनिया के सामने अपना दम दिखाया।

परेड की शुरुआत आसियान देशों के दस्ते के साथ हुई, जिसके बाद युद्धक टैंक, हथियार, सैनिकों और कई अन्य झांकियां परेड में शामिल हुई। गणतंत्र दिवस पर इस बार आसियान देशों के प्रमुख मुख्य अतिथि बने हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वायुसेना के शहीद गरुड़ कमांडो जेपी निराला (मरणोपरांत) को शांतिकाल के सबसे बड़े वीरता सम्मान अशोक चक्र से सम्मानित किया।

राजपथ पर इस बार महिला शक्ति का दम दिखा, पहली बार महिला दस्ता मोटरसाइकिल पर करतब करते हुए दिखीं। महिला डेयरडेविल्स ने राजपथ पर अपना दम दिखाया।