अमित शाह के नाम से Z सिक्योरिटी के लिए CM धामी को लिखी चिट्ठी, दर्ज हुआ मुकदमा

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि सोशल मीडिया में चल रहे इस फेक लैटर को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, राधा रतूड़ी ने बताया कि संज्ञान में आया है कि किसी व्यक्ति को जेड सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोई पत्र नहीं भेजा गया है।

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि सोशल मीडिया में चल रहे इस फेक लैटर को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

गौरतलब है कि पीआईबी की फेक्ट चेक द्वारा भी इस पत्र को फेक पाया गया है। एसटीएफ उत्तराखण्ड में सोशल मीडिया इंटरवेशंन सैल (SMIC) कार्यरत है। जिसका उदेश्य सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक एवं गलत सूचना प्रसारित होने पर तत्काल प्रभाव से विश्लेषण कर वैधानिक एवं उचित  कार्यवाही करना।

इस क्रम में आज दिनांक 15.06.2022 को सोशल मीडिया इंटरवेशंन सैल (SMIC) को  एक पोस्ट प्राप्त हुई। जिसमे गृह मंत्री जी के लेटर पैड पर एक संशय पैदा करने वाला पत्र लिखा गया था।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस पत्र की  प्रथम दृष्टया जांच के उपरान्त  प्रतीत होता है की गृह मंत्री के पत्र का रूपांतरण कर इस प्रकार से समाज में कानून व्यवस्था बाधित करने हेतु भ्रामक सूचना प्रसारित की गयी है। इस क्रम में एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की कार्यवाही प्रारम्भ  की गयी है।