केजरीवाल ने ट्वीट किया ‘मफलर निकल गया है’, फिर शुरु हो गए लोग
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अकसर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर रहते हैं।
सोशल मीडिया पर अपने मफलर और खांसी को लेकर भी केजरीवाल खासे लोकप्रिय हैं।
सर्दियों में केजरीवाल कभी भी बिना मफलर के नहीं दिखाई देते हैं। मजाक में लोग उन्हें मफलरमैन तक कहते सुनाई देते हैं।
लेकिन इस बार केजरीवाल ने खुद ही एक ट्वीट किया है, जिसके बाद लोग उनके इस ट्वीट को लेकर जमकर हंसी-मजाक कर रहे हैं। दरअसल गुरुवार रात केजरीवाल ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर लोगों को ठंड के प्रकोप से सतर्क करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘ठंड आ गई है। मफलर निकल गया। आप भी अपना ख्याल रखें।
केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद लोग फिर से हंसी-मजाक कर रहे हैं, लोग यहां तक कह रहे हैं कि केजरीवाल के मफलर निकलने से ठंड का आधिकारिक ऐलान हो गया है।
एक ट्विटर यूजर ने इस पर लिखा कि सड़ जी, हम तब तक नहीं मानेंगे, जब तक आपकी दम्मे वाली खांसी नहीं निकलती।
आप भी पढ़िए ऐसे ही कुछ चुनिंगा ट्वीट्स –
https://twitter.com/vikrantkumar/status/806893853483507712
एक ट्विटर यूजर (TheAngryLord) ने लिखा कि देश के 130 करोड़ लोग आपके इस ट्वीट का इंतजार कर रहे थे।
वहीं एक और ट्विटर यूजर ने लिखा कि नोटबंदी आ गई है, कालाधन निकल गया है, आप भी अपना ख्याल रखें।