लैंडिंग के वक्त नहीं खुला अगला पहिया, पायलट ने पिछले पहियों पर ऐसे उतारा विमान, देखिए वीडियो

म्यांमार (उत्तराखंड पोस्ट) म्यांमार के मंडाले अंतरराष्ट्रीय हवाई अ़ड्डे पर रविवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां पर म्यांमार नेशनल एयरलाइंस के एक विमान ने पिछले पहियों के जरिए इमरजेंसी लैंडिंग की। विमान में 82 यात्री और 7 क्रू मेंबर्स थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार लैंडिग से पहले फ्लाइट संख्या यूबी103
 

म्यांमार (उत्तराखंड पोस्ट) म्यांमार के मंडाले अंतरराष्ट्रीय हवाई अ़ड्डे पर रविवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां पर म्यांमार नेशनल एयरलाइंस के एक विमान ने पिछले पहियों के जरिए इमरजेंसी लैंडिंग की। विमान में 82 यात्री और 7 क्रू मेंबर्स थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार लैंडिग से पहले फ्लाइट संख्या यूबी103 के आगे के पहिये नहीं खुलने से पायलट ने विमान को रनवे पर पिछले पहियों की मदद से उतारा। जैसे ही विमान लैंड हुआ, इसका आगे का हिस्सा रनवे पर घसीटते हुए रुका और उसमें से चिंगारियां निकलने लगीं। अगर थोड़ी सी चूक होती तो अंजाम पिछले हफ्ते रूस में हुए विमान हादसे जैसा हो सकता था, जिसमें 41 लोग मारे गए थे। लैंडिंग के वक्त यह विमान आग का गोला बन गया था।

एयरपोर्ट के प्रवक्ता क्यो सैन ने कहा, पायलट ने लैंडिंग से पहले कंट्रोल टावर को बताया था कि वह विमान के आगे के पहिये खोल नहीं पा रहा है। विमान की लैंडिंग का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि प्लेन ने किन हालात में लैंडिंग की है।

म्यांमार सिविल एविएशन डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर जनरल ये हुतुत ओंग ने कहा, पायलट ने लगातार फ्रंट लैंडिंग गियर को चलाने की कोशिश की। पहले कंप्यूटर सिस्टम के जरिए और फिर मैन्युअली।

ओंग ने कहा, पायलट ने दो बार ऐसा किया और पूछा कि आगे के पहिये बाहर निकले या नहीं। जब ऐसा नहीं हुआ तो उसके पास पीछे के पहियों के जरिए विमान को लैंड कराने का विकल्प बचा था, जिसे पायलट ने शानदार तरीके से अंजाम दिया. इस घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई।

नीचे देखिए वीडियो- 

ऐसे मुश्किल वक्त में धैर्य न खोने और यात्रियों की जान बचाने के लिए पायलट को बधाइयां मिल रही हैं। मंडाले के मुख्यमंत्री ने खासतौर पर उनसे मिलकर इस साहसिक काम के लिए हाथ मिलाया।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost