दुल्हन ने पहले की फायरिंग फिर दूल्हे को पहनाई वरमाला, देखें वायरल वीडियो 

दुल्हन ने वरमाला पहनाने से पहले स्टेज पर चढ़ते हुए लाइसेंसी रिवाल्वर से पहले गोली चलाई फिर दूल्हे को वरमाला पहनाई।
 

 

प्रतापगढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना काल में शादी कई पाबंदियों के बीच हो रही है। बहुत से लोग अपनी शादी को खास बनाने के लिए कुछ अलग करते है। अब एक दुल्हन ने वरमाला पहनाने से पहले स्टेज पर चढ़ते हुए लाइसेंसी रिवाल्वर से पहले गोली चलाई फिर दूल्हे को वरमाला पहनाई।

अब लाल जोड़े में सजी दुल्हन के हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक यूपी के प्रतापगढ़ के जेठवारा थाने से करीब तीन किलोमीटर दूर एक गांव में रविवार रात बारात आई थी। जयमाल के लिए आकर्षक मंच सजा था। रात करीब 11 बजे लाल जोड़े में सजी दुल्हन जयमाल के लिए घर से निकली तो साथ चल रही महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। दुल्हन जयमाल के मंच की सीढ़ियां चढ़ने लगी तभी पास मौजूद एक व्यक्ति ने उसके हाथ में रिवाल्वर थमा दी। दुल्हन ने मंच पर चढ़ते ही पहले रिवाल्वर से हर्ष फायर की उसके बाद वरमाला पहनाई।

दुल्हन के रिवाल्वर से गोली चलाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने तालियों से खुशी जताई। दूसरे दिन सोमवार को यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इलाके में दुल्हन का रिवाल्वर से फायर करना चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि एसओ जेठवारा संजय पांडेय ने शादी में दुल्हन के हर्ष फायरिंग करने की जानकारी से इनकार किया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।