जब जगुआर ने किया मगरमच्छ का शिकार, ऐसा वीडियो पहले कभी नहीं देखा होगा
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) इन दिनों जगुआर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। इसमें एक जगुआर पानी पीने के लिए नदी के पास आता है, इस दौरान उसकी नजर वहां आराम से बैठे मगरमच्छ पर पड़ जाती है। मगरमच्छ का शिकार करने के लिए वह पानी के
Jul 11, 2018, 15:26 IST
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) इन दिनों जगुआर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।
इसमें एक जगुआर पानी पीने के लिए नदी के पास आता है, इस दौरान उसकी नजर वहां आराम से बैठे मगरमच्छ पर पड़ जाती है। मगरमच्छ का शिकार करने के लिए वह पानी के बीच से होते हुए उस मगरमच्छ की ओर तेजी से बढ़ता है।
देखते ही देखते जगुआर मगरमच्छ पर हमला कर देता है। इस दौरान मगरमच्छ खुद को बचाने का पूरा प्रयास करता है लेकिन वह असफल होता है। इस वीडियो को साशल मीडिया में लाखों लोग देख चुके हैं।
(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)