उत्तराखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है मोदी सरकार: अंबिका सोनी

देहरादून पहुंची उत्तराखंड की प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी ने आपदा को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। सोनी ने केंद्र पर राज्य सरकार के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र का ये व्यवहार उस वक्त पर है जब राज्य आपदा से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य
 

देहरादून पहुंची उत्तराखंड की प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी ने आपदा को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। सोनी ने केंद्र पर राज्य सरकार के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र का ये व्यवहार उस वक्त पर है जब राज्य आपदा से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस वक्त केंद्र की सहायता की जरुरत है, लेकिन आर्थिक मदद को लेकर केंद्र राज्य सरकार की उपेक्षा कर रही है।
उन्होंने केंद्र पर सत्तासीन भाजपा सरकार पर राज्य सरकार के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए राजनीति करने का भी आरोप लगाया। (पढ़ें-मंत्री बनकर लौटे टम्टा का रावत पर निशाना, कहा- आपदा पर ना करें राजनीति)